Gold-Silver में आज तेजी देखने को मिल रही है, दोनों ही कीमती धातुएं ग्रीन जोन में ट्रेड करती हुई नजर आ रही है। फिलहाल यानी खबर लिखे जाने तक (करीब 3 बजे) MCX पर गोल्ड 600 रुपये की तेजी के साथ 1,40,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है तो सिल्वर में करीब 2,500 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है।
काफी दिनों ने गोल्ड और सिल्वर एक रेंज में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है, ऐसे में सवाल है कि क्या गोल्ड और सिल्वर इस दायरे से बाहर निकल पाएगा या फिलहाल इसी दायरे में कारोबार करता हुआ दिखाई देगा और इस हाल में निवेशकों को क्या करना चाहिए?
निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं-
गोल्ड और सिल्वर पर अपना व्यू रखते हुए कमोडिटी समाचार के MD अंकित कपूर ने बताया कि बाजार फिलहाल संतुलित स्थिति में है और निवेशकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हालिया गिरावट बाजार की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। तेजी के बाद मुनाफावसूली आना एक स्वाभाविक घटना है, क्योंकि ऊंचे स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशक अपने मुनाफे को सुरक्षित करना शुरू करते हैं। इसी वजह से बाजार में कुछ समय के लिए बिकवाली का दबाव देखने को मिलता है।
बाजार कभी सीधी रेखा में नहीं चलता-
एक्सपर्ट ने बताया कि हालांकि गिरावट का मतलब यह नहीं है कि बाजार की तेजी खत्म हो गई है। बाज़ार कभी भी सीधी रेखा में नहीं चलता। उतार-चढ़ाव बाजार की प्राकृतिक प्रक्रिया है और हर बड़े अपट्रेंड के बीच करेक्शन आना सामान्य बात है। लंबी अवधि के निवेशकों को ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना चाहिए और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए।
US के आंकड़ों पर नजर-
एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहते हैं तो ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जिससे Gold और Silver पर दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं अगर Inflation नियंत्रण में रहता है और Federal Reserve नरम रुख अपनाता है तो Precious Metals को मजबूती मिल सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
- Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Outlook: निवेश का सबसे सही समय आ गया? Expert ने बताया अगले 6 महीनों का बड़ा टारगेट!
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?