Dubai Gold Rate Today: इन दिनों दुबई में सोने और चांदी के भाव में उछाल और गिरावट का रुख बना हुआ है। आज मंगलवार यानी 25 नवंबर को सोने के दाम में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाला उतार-चढ़ाव भी भारत के रेट को सीधे प्रभावित करता है।

Advertisement

दुनिया में सोने-चांदी की कीमतें बदलने पर भारत में भी भाव ऊपर-नीचे होते हैं। फेडरल रिजर्व की नीतियां, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, और बाजार की डिमांड ये सभी कारक सोने-चांदी के दाम पर बड़ा असर डालते हैं।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:40 बजे 1612 रुपए यानी 1.3 प्रतिशत रुपए उछलकर 125466 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 119316 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 118648 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 110455 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 110091 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के भाव में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 90791 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90488 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 116600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 114850 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 16300 रुपए था।

Advertisement

सोने का वैश्विक दाम

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1.11 फीसदी या 45.29 डॉलर की तेजी के साथ 4,140.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक दाम

सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:25 बजे 51.47 फीसदी या 0.84 डॉलर के उछाल के साथ 1.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

दुबई में गोल्ड की कीमत कैसे तय की जाती है

दुबई में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती है। यहां सोने की कीमतें मुख्य रूप से लंदन बुलियन मार्केट और COMEX में चल रहे दामों पर निर्भर करती हैं। हर दिन Dubai Gold & Jewellery Group (DGJG) नए रेट जारी करता है, जो यूएई दिरहम (AED) में तय किए जाते हैं। सोने की शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से रेट अलग-अलग होते हैं 24K सबसे महंगा और 18K सबसे सस्ता माना जाता है।

दुकानदार इसमें मेकिंग चार्ज और 5% वैट (VAT) जोड़ते हैं। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती या कमजोरी का भी दिरहम और सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुबई में गोल्ड रेट रोजाना कई बार बदलते हैं। पारदर्शिता और कम टैक्स के कारण दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदी गोल्ड मार्केट्स में से एक है, जिसे "City of Gold" कहा जाता है।