Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के भाव में एक दिन की गिरावट के फिर से यू-टर्न ले लिया है। गुरुवार को एक फिर सोने की कीमत ने रफ्तार पकड़ ली है। आज यहां 22 कैरट 10 ग्राम सोना 115381 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी नहीं दिखी, बल्कि मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद निवेशक सावधान बने हुए हैं, क्योंकि वे अमेरिका के आने वाले आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन डेटा से साफ होगा कि US फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों के बारे में क्या रुख अपनाएगा।
बाजार में चर्चा है कि फेड इस महीने दरें कम कर सकता है। CME के FedWatch टूल के अनुसार, दिसंबर में ब्याज दर घटने की संभावना करीब 89% आंकी जा रही है। यही संभावनाएँ अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट को अस्थिर कर रही हैं और भारतीय सोने की कीमतों पर भी सीधा असर डाल रही हैं।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:24 बजे 549 रुपए यानी 0.43 प्रतिशत रुपए फिसलकर 127283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 124596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 123798 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 115381 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114663 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 94860 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94246 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 119500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 130580 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 19100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 19100 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.49 फीसदी या 20.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,178.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:30 बजे 57.67 फीसदी या 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 0.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी