Dubai Gold Rate Today: दुबई में मंगलवार को सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने में निवेश करने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं। दुनिया में भू-राजनीतिक हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं, जिसका असर सोने और चांदी के बाजार पर दिख रहा है।
निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर कीमती धातुओं की ओर रुख बनाए हुए हैं। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की संभावना भी बाजार को मजबूती दे रही है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत को दोनों पक्षों ने अच्छी शुरुआत बताया है। हालांकि, ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अधिकारों पर कोई समझौता नहीं करेगा। ऐसे हालात में अनिश्चितता बनी हुई है, जो सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है।
MCX पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:47 बजे 448 रुपए यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 150722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 149981 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 139551 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 138872 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 114677 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114122 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:52 मिनट तक 5,023.7 डॉलर रही है। इसमें 31.90 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.63 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:52 मिनट तक 81.09 डॉलर रही है। इसमें 1.42 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 1.73 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
More Articles
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार