Dubai Gold Rate Today: दुबई में सप्ताह के पहले दिन की स्थिरता के बाद मंगलवार को सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों गोल्ड रेट में निरंतर बदलाव बना हुआ है। निवेशक इन दिनों सुरक्षित निवेश को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

Advertisement

इसी वजह से सोना और चांदी के दाम पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और दुनिया भर की आर्थिक हलचल का असर इन कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:05 बजे 123 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत रुपए फिसलकर 141909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 136560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 133488 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 126485 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123598 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 103940 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101606 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज पटना सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 130700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 130350 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज पटना सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 27500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 27000 रुपए था।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:08 मिनट तक 4,588.94 डॉलर रही है। इसमें 16.45 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.34 परसेंट के करीब की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:15 मिनट तक 85.08 डॉलर रही है। इसमें 0.09 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.10 परसेंट के आस पास की गिरावट है।