Dubai Gold Rate Today: मिडिल-ईस्ट में जारी टेंशन के बीच दुबई में एक बार फिर सोने के भाव में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। दुबई गोल्ड सुक मार्केट में गोल्ड निवेशकों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकी निरंतर गोल्ड रेट में उछाल और गिरावट बनी हुई है।

Advertisement

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया में चिंता बढ़ा दी है। हालात तेजी से बदल रहे हैं, जिससे ग्लोबल बाजार में अस्थिरता दिखाई दे रही है। निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित विकल्प चुन रहे हैं। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement

MCX पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:58 बजे 603 रुपए यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 157085 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 155835 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 145454 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 144246 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 119565 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 118039 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 149850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 149000 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 29000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 29000 रुपए था।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:15 मिनट तक 5,200.04 डॉलर रही है। इसमें 31.63 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.61 परसेंट के करीब की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:15 मिनट तक 87.5 डॉलर रही है। इसमें 1.90 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.90 परसेंट के आस पास की गिरावट है।