Dubai Gold Rate Today: बुधवार 5 नवम्बर को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 115760 रुपए और 22 कैरेट का भाव 107181 रुपए रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में सीमित उतार चढाव देखने को मिला।

Advertisement

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। हालांकि, दिसंबर में आगे किसी नई रेट कट की संभावना को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस स्थिति का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में साफ दिखाई दिया।

Advertisement

दरअसल, ब्याज दरों में कटौती के बाद भी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। डॉलर की मजबूती का सीधा असर गोल्ड प्राइस पर पड़ा, जिससे ग्लोबल मार्केट में सोने के रेट नीचे फिसल गए।

निवेशकों ने अब सोने जैसे सुरक्षित निवेश साधनों से पैसा निकालकर शेयर मार्केट और अन्य एसेट्स में निवेश बढ़ाना शुरू कर दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर फेड की अगली बैठक में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तो आने वाले हफ्तों में गोल्ड के दामों में और नरमी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 115720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 116868 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 107144 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 108231 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 88058 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88964 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 111500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 112400 रुपए था।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15100 रुपए था।

दुबई में गोल्ड की कीमत कैसे तय की जाती है

दुबई में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती है। यहां सोने की कीमतें मुख्य रूप से लंदन बुलियन मार्केट और COMEX में चल रहे दामों पर निर्भर करती हैं। हर दिन Dubai Gold & Jewellery Group (DGJG) नए रेट जारी करता है, जो यूएई दिरहम (AED) में तय किए जाते हैं। सोने की शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से रेट अलग-अलग होते हैं 24K सबसे महंगा और 18K सबसे सस्ता माना जाता है।

Advertisement

दुकानदार इसमें मेकिंग चार्ज और 5% वैट (VAT) जोड़ते हैं। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती या कमजोरी का भी दिरहम और सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुबई में गोल्ड रेट रोजाना कई बार बदलते हैं। पारदर्शिता और कम टैक्स के कारण दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदी गोल्ड मार्केट्स में से एक है, जिसे "City of Gold" कहा जाता है।