Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने और चांदी के भाव में निरंतर बदलाव बना हुआ है। 17 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य पूर्व में बढ़ती टकराव की स्थिति और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बने असमंजस ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। ऐसे माहौल में लोग ज्यादा जोखिम लेने से बच रहे हैं और सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव बढ़ा है। यही वजह है कि सोना और चांदी की खरीद में तेजी देखने को मिल रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन धातुओं की कीमतों को सहारा मिला है। बाजार के जानकार मानते हैं कि बड़े केंद्रीय बैंकों की अहम बैठकों से पहले निवेशक संभलकर कदम रख रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी गोल्ड और सिल्वर की मांग मजबूत बनी रह सकती है।
MCX पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:58 बजे 1467 रुपए यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 157203 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 151613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 152179 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 140352 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 140918 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 115377 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 115817 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 145550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 144450 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 27500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 27000 रुपए था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:05 मिनट तक 5,036.3 डॉलर रही है। इसमें 39.68 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.78 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:05 मिनट तक 81.96 डॉलर रही है। इसमें 1.53 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.92 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More Articles
- Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Silver Price Target: क्या चांदी पहुंचेगी ₹4 लाख प्रति किलो? जानें एक्सपर्ट की राय
- Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव
- Gold Outlook: निवेश का सबसे सही समय आ गया? Expert ने बताया अगले 6 महीनों का बड़ा टारगेट!
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?