Dubai Gold Rate Today: दुबई में ईद से पहले सोने के भाव में गिरावट बनी हुई है। गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए ये समय सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। ईद के मौके पर दुबई सुक मार्केट में गोल्ड खरीदारों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिलती है क्योंकी महिलाएं नए-नए जेवरों की खरीदारी करने पहुंचती है।
मध्य पूर्व में बढ़ती टकराव की स्थिति और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बने असमंजस ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। ऐसे माहौल में लोग ज्यादा जोखिम लेने से बच रहे हैं और सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव बढ़ा है। यही वजह है कि सोना और चांदी की खरीद में तेजी देखने को मिल रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन धातुओं की कीमतों को सहारा मिला है। बाजार के जानकार मानते हैं कि बड़े केंद्रीय बैंकों की अहम बैठकों से पहले निवेशक संभलकर कदम रख रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी गोल्ड और सिल्वर की मांग मजबूत बनी रह सकती है।
MCX पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:21 बजे 1272 रुपए यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 151753 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 148261 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 152389 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 137277 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 141086 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 112831 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 115942 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान