Dubai Gold Rate Today: पूरे विश्व में इन दिनों सोने के भाव में उछाल और गिरावट बनी हुई है। वहीं, दुबई में कुछ ऐसा ही बना हुआ है गोल्ड रेट में 17 जनवरी को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार किया करते हैं। भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और सेफ-हेवन डिमांड ने इन कीमती धातुओं में तेजी का कारण बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 136017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 137317 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 125953 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 127126 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 103479 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 104528 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 131950 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 131600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 29500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 29200 रुपए था।
दुबई में सोने की कीमत कैसे तय होती है
दुबई को दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब में गिना जाता है। यहां सोने की कीमत तय होने का तरीका कई लोगों के लिए दिलचस्प होता है। दुबई में गोल्ड रेट किसी एक दुकान या सरकार के मन से तय नहीं होता, बल्कि इसके पीछे पूरा इंटरनेशनल सिस्टम काम करता है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार