Dubai Gold Price Today: दुबई में सोने के भाव में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार किया करते हैं। भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और सेफ-हेवन डिमांड ने इन कीमती धातुओं में तेजी का कारण बना हुआ है।

Advertisement

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 136407 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 136592 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 126326 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 126449 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 103827 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 103950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 131250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 132000 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 29500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 29000 रुपए था।

Advertisement

दुबई में सोने की कीमत कैसे तय होती है

दुबई को दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब में गिना जाता है। यहां सोने की कीमत तय होने का तरीका कई लोगों के लिए दिलचस्प होता है। दुबई में गोल्ड रेट किसी एक दुकान या सरकार के मन से तय नहीं होता, बल्कि इसके पीछे पूरा इंटरनेशनल सिस्टम काम करता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी होती है कीमत

Advertisement

दुबई में सोने की कीमत सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मार्केट से जुड़ी होती है। दुनिया भर में सोने का बेस रेट लंदन बुलियन मार्केट (LBMA) और न्यूयॉर्क कॉमेक्स जैसे एक्सचेंज तय करते हैं। दुबई इन्हीं ग्लोबल रेट को आधार मानता है।

डॉलर का रोल बहुत अहम

सोने का अंतरराष्ट्रीय कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है।

डॉलर मजबूत होता है - सोना महंगा

Advertisement

डॉलर कमजोर होता है - सोना सस्ता

इसी वजह से दुबई में गोल्ड प्राइस रोज बदलता रहता है।

दुबई गोल्ड एंड कमोडिटी एक्सचेंज (DGCX)

दुबई में सोने की ट्रेडिंग Dubai Gold & Commodity Exchange (DGCX) के जरिए होती है। यहां होने वाले सौदे लोकल मार्केट को दिशा देते हैं। दुकानदार इसी के आधार पर अपने रेट अपडेट करते हैं।