Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने की कीमत में निरंतर उछाल बना हुआ है उसी कड़ी में एक बार फिर आज गोल्ड उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। सोने के कारोबार से जुड़े सभी लोग अब फेड चेयर जेरोम पॉवेल के आज होने वाले भाषण का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके बयान से यह संकेत मिल सकता है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी ब्याज दरें किस दिशा में जाएंगी। उनका रुख सोने की कीमतों को बड़ा असर डाल सकता है।
ट्रेडर्स का अनुमान है कि फेड अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। अनुमानित आंकड़ों के हिसाब से इसकी संभावना लगभग 88% मानी जा रही है। इसी उम्मीद के चलते निवेशकों की रणनीति बदल रही है और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:20 बजे 59 रुपए यानी 0.05 प्रतिशत रुपए उछलकर 127374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 125143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 124349 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 115851 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 115117 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 95248 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94637 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 119350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 119600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 19600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 19600 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.42 फीसदी या 17.79 डॉलर की गिरावट के साथ 4,223.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:24 बजे 57.25 फीसदी या 1.31 डॉलर की गिरावट के साथ 2.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी