Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने की कीमत में निरंतर तेजी बनी हुई है। गोल्ड खरीदारों के सामने ये समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है क्योंकी सोने में तेजी तेजी और गिरावट का रुख लगातार बना हुआ है। कमोडिटी जानकारों के मुताबिक, हाल ही में डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स पर मिलने वाला रिटर्न (यील्ड) भी घटा है। इसकी वजह से निवेशक अब सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की तरफ रुख कर रहे हैं।
इसके साथ ही, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मिल रहे मिले-जुले संकेतों ने भी सोने की कीमत को सहारा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना पसंद करते हैं।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:35 बजे 416 रुपए यानी 0.33 प्रतिशत रुपए उछलकर 126881 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 121874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 119641 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 112759 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 110767 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 92260 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90618 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 118000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 116000 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज चेन्नई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 18200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 17300 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.05 फीसदी या 2.19 डॉलर के उछाल के साथ 4,209.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:41 बजे 53.99 फीसदी या 0.51 डॉलर की तेजी के साथ 0.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी