Gold Rate Today Delhi: दिल्ली में सोने के भाव में 12 मार्च कोभारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका से आए नए महंगाई आंकड़ों ने बाजार की उम्मीदों को बदल दिया है। पहले निवेशकों को लग रहा था कि ब्याज दरों में जल्द कटौती हो सकती है, लेकिन बढ़ती महंगाई के संकेतों ने यह उम्मीद कमजोर कर दी है।

Advertisement

इसी बीच मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। तेल महंगा होने से वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इन दोनों कारणों का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। निवेशकों का रुख बदलने से सोने की मांग कुछ कम हुई है, जिससे इसकी कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

Advertisement

दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 162370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले Gold Rate 163460 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरट सोने के दाम 148850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 149850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली में 18 कैरट सोने के भाव 121820 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 122630 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 162220 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 148700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 162370 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 148850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 162370 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 148850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 162220 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 148700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Advertisement

MCX पर सोने का भाव (MCX gold Rate)

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 161315 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:12 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 474 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का दाम (MCX Silver Price)

आज एमसीएक्स पर चांदी 268004 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:12 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 487 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।