Gold Rate Today Delhi: देश की राजधानी में इन दिनों सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, उसी कड़ी में शुक्रवार 20 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा इसकी कीमत कम होने का इंतजार किया करते हैं।

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव का असर अब निवेश बाजार पर भी दिखने लगा है। जब दो देशों के बीच हालात बिगड़ते हैं और युद्ध की आशंका बढ़ती है, तो लोग अपने पैसे को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। ऐसे समय में ज्यादातर निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सुरक्षित जगह पर पैसा लगाना पसंद करते हैं।

Advertisement

इसी वजह से सोना और चांदी की मांग फिर बढ़ने लगी है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ते ही लोग कीमती धातुओं की तरफ रुख करते हैं। सोना और चांदी को लंबे समय से भरोसेमंद निवेश माना जाता है, क्योंकि मुश्किल हालात में भी इनकी कीमत पूरी तरह गिरती नहीं है।

बाजार जानकारों के मुताबिक, अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है तो सोने-चांदी के दाम में और तेजी आ सकती है। हालांकि निवेश करने से पहले मौजूदा स्थिति को समझना और सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।

Advertisement

दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 156320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले Gold Rate 156640 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरट सोने के दाम 143300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 143600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली में 18 कैरट सोने के भाव 117280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 117520 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156320 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।