Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में बीते दो दिनों से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही थी, आज उस उछाल पर ब्रेक लग गया है। आज यहां गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोने में निवेश करने वालों को इन दिनों कई बार सोचना पड़ सकता है क्योंकी निरंतर सोने के भाव में उछाल का रुख बना हुआ है।

Advertisement

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दर घटाने की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, डॉलर के स्थिर रहने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों को मजबूती मिली है। दरों में कटौती की अटकलें इस साल सोने के बढ़ते दामों की बड़ी वजह रही हैं।

Advertisement

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी नौकरी बाजार में सुस्ती और उपभोक्ताओं की कमजोर भावनाओं से यह संकेत मिल रहा है कि फेड अगले महीने 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती पर विचार कर सकता है। इससे सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 125510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 125840 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 115050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 115350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 94130 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94380 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 125660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 115200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Advertisement

MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 123930 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 17 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का दाम

आज एमसीएक्स पर चांदी 155310 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 623 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:47 मिनट तक 4,106.68 डॉलर रही है। इसमें 3.54 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.09 परसेंट के करीब की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:47 मिनट तक 51.04डॉलर रही है। इसमें 0.09 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.19 परसेंट के आस पास की तेजी है।