Gold and Silver rate today: बीते कई दिनों से बेंगलुरू में लगातार सोने के भाव में तेजी और गिरावट बनी हुई हैं उसी कड़ी में आज एक बार फिर सोने की कीमत पर ब्रेक लग गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़े होंगे, जिन पर बाजार तुरंत प्रतिक्रिया देता है।

Advertisement

इसके अलावा निवेशकों की नजर इस हफ्ते बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की अहम बैठकों पर भी रहेगी। इन बैठकों में ब्याज दरों और आगे की आर्थिक नीति को लेकर जो फैसले होंगे, उनका असर सीधे कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

Advertisement

अगर संकेत सख्त रहे तो सोने-चांदी पर दबाव आ सकता है, जबकि नरम संकेत मिलने पर इनमें तेजी भी देखने को मिल सकती है। इसलिए इस सप्ताह बाजार में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 133860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 135380 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 122700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 124100 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 100390 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101540 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 133860 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 122700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134010 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 122850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134010 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 122850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 134010 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 122850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 133860 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 122700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Advertisement

MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 133828 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:50 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 302 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का दाम

आज एमसीएक्स पर चांदी 196299 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:50 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1602 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।