Gold and Silver rate today: इन दिनों देशभर में सोने और चांदी के भाव में तेजी और गिरावट का रुख बना हुआ है। आज 28 नवंबर को बेंगलुरू में एक बार फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है आज यहां सोना 22 कैरट 10 ग्राम 117750 रुपए पर बिक रहा है।
अगले महीने होने वाली US Fed की बैठक पर दुनिया के बाजारों की नजर है। यह बैठक 9-10 दिसंबर को होगी। इस समय अमेरिका में जॉब मार्केट कमजोर और महंगाई स्थिर दिखाई दे रही है। CME FedWatch के मुताबिक, ट्रेडर्स दिसंबर में रेट कट की 85% संभावना मानकर चल रहे हैं।
अगर फेड ब्याज दर घटाता है तो इसका सीधा असर सोने और चांदी पर पड़ेगा। रेट कट होने से डॉलर कमजोर होता है और निवेशक सेफ हेवन यानी गोल्ड में निवेश बढ़ाते हैं। ऐसे में फेड के संकेत मिलते ही गोल्ड-सिल्वर के दाम में फिर तेजी आ सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 128460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 127750 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 117750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 117100 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 96340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 95810 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 128460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 128610 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 128610 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 128610 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 117900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 128460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 126100 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 596 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 161060 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 212 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?