Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, एक दिन पहले सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली।
स्पॉट गोल्ड करीब 0.06% नीचे रहा और लगभग 4191 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा। यह गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की फेडरल रिजर्व की आने वाली बैठक से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। निवेशक ब्याज दरों को लेकर सतर्क हैं, जिसका सीधा असर सोने पर पड़ा है। फेड अगर सख्त रुख अपनाता है तो सोने पर दबाव रह सकता है।
कीमतों में मामूली गिरावट के बाद भी इसके फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। दुनिया के कई सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और आर्थिक अनिश्चितता के दौर में इसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। भारतीय बाजार में भी हल्की गिरावट दिखी, लेकिन ज्वेलरी और छोटे निवेशकों की खरीदारी बरकरार है। यह गिरावट सिर्फ एक सामान्य करेक्शन मानी जा रही है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 130090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 130420 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 119250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 119550 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 97570 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97820 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130090 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 130240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 119450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130090 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 129605 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:43 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 357 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 182125 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:43 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 383 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?