Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से इसी तरह सोने की कीमत में तेजी और गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और लेबर मार्केट के स्थिर संकेतों के बीच फेडरल रिजर्व अब आगे ब्याज दरों में कटौती करने से बचता नजर आ रहा है।
इस साल दो बार रेट कट हो चुका है, जिससे बाजार को उम्मीद थी कि साल खत्म होने से पहले एक और कट मिल सकता है, लेकिन फेड अधिकारियों के हालिया बयान इस संभावना को कमजोर कर रहे हैं।
पिछले महीने हुई 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ कहा था कि अगले कदम के लिए मजबूत आर्थिक डेटा जरूरी है, और फिलहाल स्थिति उतनी स्पष्ट नहीं है। महंगाई अभी भी फेड के लक्ष्य से ऊपर है और नौकरी बाजार में भी ज्यादा ढील नहीं आई है।
यही कारण है कि फेड की नीति अब ज्यादा सतर्क दिख रही है। निवेशकों को भी लगता है कि निकट भविष्य में दरों में बदलाव की बजाय फेड "वेट एंड वॉच" रणनीति पर काम करेगा और पहले आर्थिक हालात को स्थिर होने देगा।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 125080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 127040 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 114650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 116450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 93810 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125230 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125230 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 125230 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 114800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More Articles
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?