Gold V/S Silver: सराफा में कई हफ्तों के खराब प्रदर्शन के बाद फिर चमक लौट आई, इजराइल और हमास के संघर्ष के वजह से सेफ हेवन सोना और चांदी की डिमांड में इजाफा होने के कारण प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ज्वैलरी ब्रांड डेमी लक्स के संस्थापक हार्दिक मंगला की तरफ से कहा गया है कि मौजूदा तेजी के रुझान का व्यापारियों को लाभ उठाना चाहिए। सोने और चांदी में नई खरीददारी करनी चाहिए क्योंकि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बढ़ते तनाव निवेशकों को सुरक्षित-संपत्ति की ओर ले जा रहे हैं।
आनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स के निदेशक (कमोडिटीज और करेंसी) नवीन माथुर की तरफ से कहा गया है कि मौजूदा संकट ने अमेरिकी डॉलर और सोने की ओर प्रवाह बढ़ा दिया है क्योंकि काफी रिस्क वाली संपत्तियों से भाग रहें हैं और सोने में निवेश कर रहें हैं।
राजनीतिक विश्लेषक और लेखक मिथुन विजय कुमार की तरफ से कहा गया है कि सोना दोनों में से अधिक तरल है और चांदी की तुलना में इसकी स्थिरता के वजह से इसे बड़े रुप में स्वीकार किया जाता हैं।
मिथुन विजय कुमार की तरफ से कहा गया है कि चांदी उन निवेशकों के लिए एक ऑप्शन विकल्प हो सकता है जो ज्यादा तीव्रता की संभावना वाली ज्यादा अस्थिर संपत्ति की तलाश में हैं। निवेश के लिए सोने और चांदी के बीच सिलेक्सन करने से पहले आपको अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों और रिस्क सहनशीलता पर विचार करना जरुरी है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता की तरफ से कहा गया है कि गोल्ड ईटीएफ की तुलना में सिल्वर ईटीएफ में इंवेस्टर्स की ज्यादा रुचि देखी गई है। वर्ष 2022 में देश में पहला सिल्वर ईटीएफ लॉन्च होने के बाद से वर्ष 2023 के मार्च के महीने तक एसेट अंडर मैनेजमेंट 1 हजार 792 करोड़ रु के साथ कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: किन्नू की खेती का कारोबार कराएगा मोटी कमाई, आसानी से होगा शुरू
More Articles
- Gold Price Today: शनिवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट क्या है
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- Gold Rate Today: 10 जुलाई को भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव! सोना अभी खरीदे या इंतजार करें?
- Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
- Gold Price Today: रविवार को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान