नयी दिल्ली। सोने में निवेश करके अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड और एमसीएक्स जैसे कई प्लेटफॉर्म और ऑप्शन हैं, जहां सोने में निवेश करके आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। मगर अब एक कंपनी ने एक ऐसी स्कीम लॉन्च की है, जिसमें आप सिर्फ 100 रु तक भी निवेश कर सकेंगे। निवेशक सोने में सिर्फ 100 रु का निवेश करके भी पैसा कमा सकेंगे। माइक्रो-सेविंग फिनटेक प्लेटफॉर्म सिप्ली, जो 40 करोड़ भारतीयों को फाइनेंशियल सेवाएं दे रही है, ने गारंटीड गोल्ड सेविंग स्कीम शुरू करने की है। ये स्कीम कंपनी के सभी ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। जानते हैं इस स्कीम की डिटेल।
इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा है कि आप कम से कम 100 रु का भी निवेश कर सकते हैं। यह निवेश आपको साप्ताहिक आधार पर करना होगा। इस गोल्ड स्कीम की अवधि तीन महीनों की है। ज्यादातर ज्वेलर्स 11-12 महीने की स्कीम चलाते हैं, जिसमें 8.33 फीसदी एक्स्ट्रा सोना मिलता है। मगर सिप्ली की स्कीम में आपको तीन महीनों में अतिरिक्त 10 फीसदी सोना मिल सकता है।
सिप्ली की इस योजना का फायादा पूरे भारत में कहीं से भी लिया जा सकता है। फिर चाहे आप शहरी या ग्रामीण क्षेत्र से हों। इस योजना में 24 कैरेट का उच्चतम शुद्धता वाला सोना मिलेगा। ज्यादातर भारतीय निवेश विकल्प के रूप में सोने को सुरक्षित मानते हैं। मगर उच्च कीमत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सोने में व्यापार या निवेश करना लगभग असंभव बना देती है।
भारत में ऐसे कम लोगों की संख्या बहुत है, जो कम इनकम के कारण सोना खरीद या इसमें निवेश नहीं कर पाते। इसी को देखते हुए सिप्ली ने गारंटीड गोल्ड सेविंग स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में जानबूझकर एंट्री स्तर का निवेश बहुत कम (न्यूनतम 100 रुपये प्रति सप्ताह) रखा गया है। इससे श्रमिकों, सूक्ष्म उद्यमियों और छोटे व्यापार मालिकों को सोने में निवेश का मौका मिलेगा।
बड़ी संख्या में भारतीय जो अब तक अपने सीमित इनकम और सुविधाजनक विकल्पों की कमी के कारण बचत या निवेश करने में असमर्थ थे, सिप्ली की इस माइक्रो फाइनेंशियल स्कीम के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। यह गारंटीड गोल्ड सेविंग स्कीम करोड़ों लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। कंपनी का मकसद उन करोड़ों भारतीयों के समने एडवांस फाइनेंशियल सॉल्यूशन पेश करना है, जो आज तक बाजार में उपलब्ध विभिन्न फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का लाभ हासिल नहीं कर पाएं हैं।
आप भी इस स्कीम में ऐप के जरिए निवेश कर सकते हैं। सिप्ली ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ये ऐप अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में मौजूद है। इसका उपयोग करना आसान है। आपको अलग से दस्तावेज जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सिप्ली की गारंटीड गोल्ड बचत योजना सीधे आपके फोन नंबर से जुड़ी हुई है। सिप्ली के जरिए आप म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं।
More Articles
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें