Gold: जब भी खरीददारी करते है तो उस समय अक्सर महंगाई का जिक्र होता है कि महंगाई होने के कारण मार्केट बंद पड़े हैं लेकिन धनतेरस के दिन खरीदारी के आंकड़े तो कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

Advertisement

धनतेरस के दिन जितनी खरीददारी हुई है। इस खरीददारी ने पिछले वर्ष की खरीददारी के भी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। दरअसल, पूरे देश के मार्केट में धनतेरस के दिन काफी अधिक रौनक नजर आ रही है।

Advertisement

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डसमीथ फेडरेशन के अनुसार, पूरे देश में धनतरेस पर लगभग 27 हजार करोड़ रु के सोने या उसकी ज्वेलरी की लोगों ने खरीदारी की है।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डसमीथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा की तरफ से बताया गया है कि धनतरेस के मौके पर सोने और चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं का करीब 30 हजार करोड़ रु का बिजनेस हुआ है।

Advertisement

उनके मुताबिक, अगर हम अपने और सोने के आभूषण की बिक्री का आंकड़ा की बात करें तो इसका आंकड़ा 27 हजार करोड़ रु का रहा है।

वही, चांदी की बात करें तो फिर लगभग 3 हजार करोड़ रु के लगभग चांदी या उसके सामानों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष 2022 में धनतेरस पर सोने-चांदी का 25 हजार करोड़ रु का कारोबार हुआ था।

Advertisement

वर्ष 2022 में सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 52 हजार रुपये था जबकि इस बार यह 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। चांदी पिछली दिवाली पर 58 हजार रुपये किलो के भाव पर बिका था जो इस साल प्रति किलो 72 हजार रु पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर देश मे करीब 41 टन सोना और लगभग 400 टन चांदी के गहने ओर सिक्के की बिक्री हुई है।

Advertisement

देश में करीब 4 लाख छोटे बड़े व्यापारी हैं, जिसमें से लगभग 1.85 लाख जेवेलर्स भारतीय मानक ब्यूरो मे रजिस्टर जेवेलर्स हैं। इसमें करीब 2 लाख 25 छोटे ज्वेलर्स हैं। जो उन क्षेत्रों में जहां सरकार ने अभी बीआईएस लागू नहीं किया है। विदेश से हर वर्ष करीब 800 तक सोना और लगभग 4,000 टन चाँदी आयात होती है।

रौनक इन मार्केट में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवीण खंडेलवाल ने बताया की दिल्ली में जहां थोक मार्केट दरीबा कलां, मालीवाड़ा, चाँदनी चौक, सदर मार्केट, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग में बिक्री हुई है।

Advertisement

वही, कमला नगर, पीतमपुरा, द्वारका, जानकपुरी, साउथ एक्सटेंशन, मुनिरका, लाजपत नगर, कालकाजी, प्रीत विहार सहित विभिन्न रिटेल मार्केट में सामानों में विशेष रूप से बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें: Life certificate हो गया जमा, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस