नयी दिल्ली। इस समय सोने के रेट 50,800 रु प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 69,540 रु प्रति किलो पर हैं। मगर इस साल इनमें काफी अधिक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। सोना और चांदी ने पिछले साल भी तगड़ा रिटर्न दिया। इस ट्रेंड के 2021 में भी जारी रहने की उम्मीद है। यदि आप अभी सोने या चांदी में निवेश करें तो साल के अंत तक अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल सोने और चांदी के रेट कहां तक जा सकते हैं।
सोना इस समय 50,800 रु पर है। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल सोने का भाव 65000 रु तक जा सकता है। यानी मौजूदा रेट से आप प्रति 10 ग्राम करीब 14000 रु कमा सकते हैं। इस लिहाज से 2021 में सोना करीब 28 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। इतने रिटर्न के साथ सोना एफडी या किसी पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के मुकाबले काफी बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
चांदी का रेट एमसीएक्स पर सुबह 69,540 रु प्रति पर था। मगर उम्मीद है कि 2021 में चांदी 90000 रु तक जा सकती है। यानी मौजूदा रेट से आप चांदी से प्रति किलो 20,460 रु कमा सकते हैं। 2021 में चांदी करीब 29.4 फीसदी का रिटर्न दे सकती है। ये भी एफडी या किसी भी पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के मुकाबले काफी अधिक है। आइए जानते हैं पिछले साल सोने और चांदी ने कितना मुनाफा कराया।
2020 में सोने के निवेशकों को 28 फीसदी रिटर्न मिला। वहीं पिछले साल चांदी ने करीब 50 फीसदी रिटर्न दिया, जो किसी भी अन्य ऑप्शन के मुकाबले काफी बेहतर है। बता दें कि कोरोना के चलते 2020 में इन धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अगस्त 2020 में सोने का दाम 56200 रु प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर तक चढ़ गया था। चांदी का रेट 80,000 रुपये प्रति किलो तक चढ़ा था, जो इसका सबसे ऊंचा रेट है।
सोने में निवेश के लिए फिजिकल गोल्ड से अच्छा ऑप्शन गोल्ड ईटीएफ है। एक्सपर्ट गोल्ड ईटीएफ में निवेश की सलाह देते हैं। पिछले साल गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने काफी निवेश किया। रिटेल निवेशकों के अलावा म्यूचुअल फंड्स ने भी गोल्ड ईटीएफ में जम कर पैसा लगाया। बता दें कि गोल्ड ईटीएफ असल में म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट के आधार पर ऊपर-नीचे होते हैं। गोल्ड ईटीएफ में लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न हासिल करने का मौका रहता है।
एक साल की अवधि में दिसंबर तक आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड ने 28.5 फीसदी, इंवेसको इंडिया गोल्ड फंड ने 27.7 फीसदी, एसबीआई गोल्ड फंड ने 29.9 फीसदी, निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग फंड ने 29.2 फीसदी और एचडीएफसी गोल्ड फंड ने 30.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2019 में इन्हीं गोल्ड ईटीएफ ने क्रमश: 21.3 फीसदी, 21.4 फीसदी, 22.8 फीसदी, 22.5 फीसदी और 21.7 फीसदी का रिटर्न दिया था।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका