नई दिल्‍ली, मार्च 28। सोना-चांदी खरीदने वालों के ल‍िए बड़े काम की खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी के रेट जारी कर दिए गए हैं। सोने और चांदी की कीमतों आज कमी आई है। लेक‍िन शाम को सोने के बंद बाजार भाव में सुबह की तुलना तेजी देखने को म‍िली है। जबकि चांदी की कीमत में ग‍िरावट देखने को म‍िली है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है। अगर आज सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आज गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ गए हैं।

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 51 हजार के स्‍तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 67 हजार के बहुत करीब आ गई।

Advertisement

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

उच्चतम स्‍तर से सोना 4,547 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,547 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

सोना फिर 51 हजार के स्‍तर पर, चेक करें कितना सस्‍ता हुआ आज

38 रु तेज होकर 51691 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 25 मार्च शुक्रवार को सोना 51892 पर बंद हुआ था। आज 28 मार्च को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 239 रुपये सस्ता होकर 51653 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 38 रु तेज होकर 51691 रुपये पर बंद हुआ।

190 रुपये प्रति किलो लुढ़क कर 67592 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 25 मार्च शुक्रवार को चांदी 68691 रु पर बंद हुई थी। वहीं 28 मार्च को सोमवार को जबकि चांदी 909 रुपये सस्ता होकर 67782 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 190 रु लुढ़क कर 67592 रु पर बंद हुई।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51653 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51446 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67782 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51691 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51484 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47349 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38768 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67592 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

क्‍या कहते है जानकार

बाजार विश्‍लेष्‍कों की माने तो रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध समाप्‍त होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी। रूस के पास भी सोने का बड़ा भंडार है और वह इसे ग्‍लोबल मार्केट में बेचना चाहता है। अगर यह सोना बाजार में आता है तो इसकी आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। यूक्रेन ने आज रूस की शर्तों को मानकर युद्ध समाप्‍त होने का संकेत भी दे दिया है।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है