नई द‍िल्‍ली: शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सोने-चांदी की कीमत में ऑल टाइम हाई रेट से फ‍िलहाल गि‍रावट देखने को मिल रही है। महामारी में तेजी का नया रिकॉर्ड बनाने वाले सोना की चमक नवंबर तक आते-आते फीकी पड़ गई। कीमतों में लगातार ग‍िरावट रह रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोना वापस राह पर लौट आया। वहीं, चांदी ने भी अपनी खोई हुई रंगत वापस पा ली है।

Advertisement

हफ्ते तेजी के बावजूद अभी भी सोना 7000 रुपये सस्ता

इसके साथ ही इस सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। सप्‍ताह के पहले द‍िन गुरू पूर्णि‍मा के अवसर पर बाजार बंद रहा। तो इन 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में 1 द‍िसंबर से 4 द‍िसंबर तक के बाजार बंद भाव का आकलन करते हैं, तो इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी में भारी गिरावट देखने को मि‍ली है। सोने का हाजिर भाव में 724 रु तेजी आई जबकि चांदी भी 2100 रु के साथ जबरदस्‍त उछली है। आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि इस हफ्ते तेजी के बावजूद अभी भी सोना 7000 रुपये सस्ता है। जी हां अगस्‍त के मुताब‍िक सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी सस्ता चल रहा है।

पिछले हफ्ते कितना सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

1 द‍िसंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में शुकवार की तुलना में मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 774 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48,055 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 48592 रुपये के तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव भी 169 रुपये नरम होकर 59900 रुपये प्रति किलो पर आ गया है बाद में 60964 रु में तेजी पर पहुंच गया।

2 द‍िसंबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में 2 द‍िसंबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 95 रुपये महंगा होकर 48,687 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49170 रुपये के साथ बंद हुआ। चांदी का हाजिर भाव भी 1058 रुपये चढ़कर 62022 रुपये प्रति किलो पर खुला बाद में 63206 रु में तेजी पर पहुंच गया।

3 द‍िसंबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 126 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49296 रुपये पर खुला, वहीं शाम को 49432 रुपये के साथ बंद हुआ। बात करें चांदी का हाजिर भाव कि तो 350 रुपये नरम होकर 62856 रुपये प्रति किलो पर आ गया, बाद में 63118 रु में तेजी पर पहुंच गया।

4 द‍िसंबर को शुक्रवार को सप्‍ताह के आखि‍री कारोबारी सत्र में शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 70 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49362 रुपये पर खुला, वहीं शाम को और 116 रुपये गिरकर 49316 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 260 रुपये नरम होकर 62858 रुपये प्रति किलो पर खुली, बाद में थोड़ा सुधरने के बाद 54 रुपये के नुकसान के साथ 63064 पर बंद हुई।

सोने की कीमतों में आ सकती और कमी

बता दें सात अगस्त की सुबह सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह ऑल टाइम हाई रेट है। वहीं चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। रायटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने से कोविड-19 का टीका आने और इकोनॉमी में रिकवरी की आशा से इक्विटी की तरफ ध्यान जाने लगा। इससे सोने की कीमतों में और कमी आ सकती है। अगर नवंबर के अंतिम हफ्ते की बात करें तो सोने के रेट में भारी गिरावट आई थी। 20 नवंबर की तुलना में 27 नवंबर तक सोना 1578 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका था। वहीं इस दौरान चांदी 1958 रुपये प्रति किलो कमजोर हुई।

सोना खरीदने के ल‍िए इस वेबसाइट पर चेक करें दाम

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।