MCX Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तेज एक्शन है. वायदा बाजार में दोनों के रेट्स में हलचल है. सोने का भाव गिर गया है, जोकि 3 हफ्तों में पहली वीकली गिरावट की ओर है, जबकि चांदी में जोश देखने को मिल रहा है. दरअसल, डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बन रहा है.
आज सोने और चांदी की कीमत
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट करीब 100 रुपए की गिरावट के साथ 97370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसका ऑल टाइम हाई 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने के उलट चांदी की कीमतों में जोश दर्ज किया जा रहा है. MCX पर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट का रेट 310 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जोकि 112650 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसका ऑल टाइम 115136 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का रेट हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जोकि फिलहाल 3350 डॉलर प्रति ऑन्स के पास कारोबार कर रहा है. डॉलर में मजबूती की वजह से सोने में कमजोरी दर्ज की जा रही है. हालांकि, चांदी की कीमतों में जोश दर्ज किया जा रहा है. कॉमैक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 38.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है.
केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया ने कहा कि शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोने के रेट में गिरावट जारी है, जोकि 3340 डॉलर प्रति के आसपास कारोबार कर रहा है. यह मेटल में बीते 3 हफ्तों में पहली वीकली गिरावट है. इसकी वजह मजबूत अमेरिकी इकोनॉमिक आंकड़े हैं, जिससे फेड की ओर से दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर होगी. उन्होंने बताया कि रिटेल सेल्स के आंकड़ों में अनुमान से ज्यादा सुधार देखने को मिला. जॉबलेस क्लेम भी 3 महीने के निचले स्तरों पर फिसल गया.
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?