नई दिल्ली: सोने-चांदी के कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव बुधवार को 396 रुपये गिर गया है। इस गिरावट से 5 फरवरी यानी बुधवार को सोने का भाव गिरकर 40,871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। भारतीय रुपये में मजबूती और सोने की मांग में कमी आने के चलते भाव में यह गिरावट दर्ज की गई ही। इससे पहले मंगलवार को सोना 41,267 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी बुधवार को 396 रुपये की गिरावट हुई है।
दिल्ली में चांदी के भाव में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 179 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत अब 46,881 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 47,060 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। भारतीय रुपये की बात करें, तो यह बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूत होकर 71.17 पर करोबार कर रहा था। घरेलू इक्विटी बाजारों में बढ़त और विदेशी फंड के ताजा इन्फ्लो से रुपये में यह मजबूती आई है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक बाजार की बात करें, सोना और चांदी दोनों ही स्थिर बने हुए थे। सोना 1,554 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि चीनी सूचकांकों में स्थिरता और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय