Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने का भाव पिछले कई दिनों से रफ्तार पकड़ रहा है। सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल होने के पीछे कई वजह है। सेंट्रल बैंकों के द्वारा गोल्ड की खरीदारी, गोल्ड ईटीएफ इन्फ्लो में तेजी, कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टेंशन अधिक होने की वजह से भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। सोने का भाव 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कितना महंगा हुआ है, ये आप तुरंत चेक कर सकते हैं।

Advertisement

22 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में हुई इतनी (Gold Price Weekly)

14 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 15 रुपये गिरकर 8770 रुपये पर आ गया था। इसके बाद 15 अप्रैल को भी 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 35 रुपये लुढ़कर 8,735 रुपये पर थी। 16 अप्रैल को 95 रुपये की उछाल के साथ 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8830 रुपये पर था और इसके बाद 105 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 8,935 रुपये पर था। इसके बाद 18 अप्रैल को 25 रुपये की बढ़त के साथ 8960 रुपये पर था और 19 अप्रैल को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। साथ ही आज, 20 अप्रैल को सोने का दाम नहीं बदला है।

Advertisement

24K प्रति 1 ग्राम सोने का भाव हफ्तेभर में हुआ इतना महंगा (Gold Rate News)

24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 14 अप्रैल यानी सोमवार को 16 रुपये गिर गई थी और ऐसे में कीमत 9566 रुपये पर थी। इसके बाद 15 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 33 रुपये लुढ़कर 9533 रुपये पर आ गया था। फिर 16 अप्रैल को 99 रुपये की उछाल के बाद सोने की कीमत 9632 रुपये पर था। इसके बाद 17 अप्रैल को 114 रुपये की तेजी के साथ सोने का भाव 9746 रुपये पर था। 18 अप्रैल को 27 रुपये की तेजी के साथ 9773 रुपये पर सोने का भाव पहुंच गया था। इसके बाद 19 अप्रैल को और 20 अप्रैल को सोने का दाम 9773 रुपये पर ही रहा है।

Advertisement

आज 22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (22K Sone ka bhav)

आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 89,600 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 8,96,000 रुपये पर है। गोल्डमैन सैक्स ने अपने अनुमान में बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इसके पीछे की मुख्य वजह है निवेशकों की लगातार बढ़ती मांग और दुनिया के कई सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं।

Advertisement

इन शहरों में जानें 22 कैरेट सोने का भाव (22K Gold price In India)

  • पटना और अहमदाबाद में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8950 रुपये पर है।
  • 22 कैरेट सोने का दाम मुबंई, पुणे और कोलकाता में 8945 रुपये पर है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम मेरठ और लुधियाना में 8960 रुपये पर है।
  • जयपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम आज 8960 रुपये पर आ गई है।

आज 24 कैरेट सोने का रेट

24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आज 19 अप्रैल को 97,730 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,77,300 रुपये पर है। 16 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 97,460 रुपये पर था। वहीं, 24K 100 ग्राम का रेट 9,74,600 रुपये पर था।

Advertisement

इन शहरों में जानें 24 कैरेट का दाम

  • मुंबई और पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9758 रुपये पर है।
  • 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव आज दिल्ली, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में 9773 रुपये पर है।
  • 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव मेरठ और लुधियाना में 9773 रुपये पर है।
  • पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9763 रुपये पर है।

सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने का रेट

18 कैरेट सोने का रेट आज 73,310 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 7,33,100 रुपये पर आ गया है। जबकि 16 अप्रैल को सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 7,31,100 रुपये पर था।

Advertisement

आज चांदी का दाम

आज चांदी के भाव में आज स्थिरता देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का दाम 10,000 रुपये पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 10,0000 रुपये पर है।