Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में आज यानी मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बीते दो दिनों से सोने की कीमत में कोई भी बदलाव दर्ज नहीं किया गया था। सोने में निवेश करने वालों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है।
फेडरल रिजर्व की अहम बैठक और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसी वजह से इस समय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इसका असर बुलियन मार्केट यानी सोना-चांदी के कारोबार पर भी पड़ा है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई। कीमतें घटने से सोना और चांदी पहले के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो गया है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 100 रुपए प्रति 100900 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101330 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 75690 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76010 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100750 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100750 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 99375 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:52 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 26 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 113230 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:52 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 362 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:05 मिनट तक 3,338.89 डॉलर रही है। इसमें 6.29 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.19 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:05 मिनट तक 37.95 डॉलर रही है। इसमें 0.06 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.16 परसेंट के आस पास गिरावट है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार