Sone Ka Rate: आज 30 दिसंबर को सोने का भाव बढ़ गया है। इससे पहले सोने के दाम में बदलाव नहीं हुआ था और 28 दिसंबर को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी आज भी आज स्थिर है। अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आज सोने-चांदी का लेटेस्ट दाम लखनऊ में कितना है।

Advertisement

आज 30 दिसंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत

आज 30 दिसंबर को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 160 रुपये बढ़कर 78,150 पर है। इसके अलावा आज 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 1600 रुपये महंगा होकर 7,81,500 पर है।

Advertisement

आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम

आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 120 रुपये उछलकर 58,620 रुपये पर आ गया है। आज 30 दिसंबर को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का रेट 1200 रुपये बढ़कर 5,86,200 पर आ गया है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव हो गया इतना

आज 22K सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 150 रुपये बढ़कर 71,650 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत आज 1500 रुपये बढ़कर 7,16,500 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव आज 7150 रुपये पर है। इसी के साथ, 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत आज 7,815 रुपये पर है। आपको बता दें कि 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की आज कीमत लखनऊ, जयपुर और नई दिल्ली में 7,165 रुपये पर है।

Advertisement

आज चांदी का भाव है इतना

आज 30 दिसंबर को चांदी का दाम स्थिर है। आज 10 ग्राम चांदी का भाव 924 रुपये पर है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी की कीमत 9,240 रुपये है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 92,400 रुपये पर है। इससे पहले चांदी की कीमत नहीं बदली थी।