नई दिल्ली। आज गुरुवार यानी 11 जून 2002 को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोना का रेट 550 रुपये तक चढ़ गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज को सोने की कीमत में 550 रुपये की बढ़ोतरी के साथ एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी के सोने का भाव 47,157 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी के चांदी की कीमत नें 950 रुपये की तेजी आई और यह 49,014 प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गईं।
सोने का बढ़ा रेट
11 जून को सोने की फ्यूचर रेट में 550 रुपये की तेजी आई तो भारतीय सराफा बाजार में सोना 425 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। गुरुवार को सोना 425 रुपये उछलकर 47430 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 575 रुपये की तेजी के साथ बढ़कर 48395 रुपये प्रति किलो के रेट पर आ गई।
चेक करें 10 ग्राम सोने का आज का भाव
भारतीय सराफा बाजार के औसत कीमत को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यहां के रेट के मुताबिक 11 जून को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 47005 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 47430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 47240 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 43057 रुपये से बढ़कर 43446 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी का रेट 27747 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
यह भी पढ़ें : जानिए Gold कब मिलता था 100 रुपये तोला, बाद में कैसे बढ़ा रेट
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका