Dubai Gold Rate: दुबई में पिछले कई दिनों सोने के भाव में स्थिरता बनी हुई थी लेकिन आज यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान-इजरायल में सीजफायर की खबर के बाद भी आज दुबई में सोने के रेट में कमी नहीं आई है।

Advertisement

आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में भी तेजी के साथ कारोबार जारी है।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को सुबह के 11:49 बजे 1918 रुपए यानी 1.93 प्रतिशत रुपए फिसलकर 97470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95639 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95287 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88598 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88246 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72498 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72193 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92350 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।

Advertisement

सोने का वैश्विक दाम

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.67 फीसदी या 56.13 डॉलर की गिरावट के साथ 3,323.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक दाम

सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:02 बजे 35.98 फीसदी या 0.26 डॉलर के कमी के साथ 0.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय

निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली क्योंकि इज़रायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए, वहीं ईरान ने भी अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमले का बदला लेने की बात कही। सोना सोमवार को 0.8% तक बढ़कर करीब 3,400 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। यह तेजी तब आई जब इज़रायल ने ईरान के भीतर और ठिकानों पर हमला किया और ईरान ने कहा कि वह अमेरिका के हमलों का "तरीके से और सख्ती से" जवाब देगा। इसके अलावा, ईरान ने भी इज़रायल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव जल्द खत्म होने के आसार नहीं हैं।

मिडिल ईस्ट में जारी इस तनाव ने सोने की कीमतों में इस साल लगभग 30% की तेजी ला दी है। हालांकि, यह भी चिंता बनी हुई है कि अगर इस तनाव के चलते तेल-गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। इससे अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों में कटौती करना मुश्किल हो जाएगा, जो सोने के लिए नेगेटिव संकेत हो सकता है, क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता।