Dubai Gold Rate: दुबई में इस महीने के तीसरे दिन भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड खरीदार हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार करते हैं उनके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम में भारी बदलाव देखने को मिला है। चीन और फेड चेयरमैन के लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने के दाम अचानक से गिर गए।

Advertisement

जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।

Advertisement

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 89871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 90159 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 83197 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83427 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68077 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68261 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87550 रुपए था।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9800 रुपए था।

गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर

सर्टिफाइड सोना ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है, AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Advertisement

दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबल यात्री होने के किए व्यक्ति के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और कम से कम छह महीने तक विदेश में रहना चाहिए। अगर इस समय के दौरान कोई यात्रा 30 दिनों से कम है, तो उसे छह महीने की जरूरत में नहीं गिना जाता है।

भारत में सोना लाने के इच्छुक यात्रियों के लिए इन नियमों का पालन तय करना जरूरी है। सीमा शुल्क पर कठिनाइयों से बचने के लिए सही दस्तावेज और ऐलिजिबिलिटी का प्रमाण जरूरी है। विदेश में छह महीने रहने के बाद भारत लौटने वाले यात्री 1 किलो तक सोना ला सकते हैं।

Advertisement

ऐसा करने के लिए, उन्हें सीमा शुल्क पर सोने की घोषणा करनी होगी और जरूरी चार्ज का भुगतान करना होगा। यह भत्ता केवल उन लोगों के लिए है जो कम से कम छह महीने तक भारत से बाहर रहे हैं।