Dubai Gold Rate: दुबई में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक दिन पहले सोने की कीमत में तेजी आई थी। बीते कई दिनों से दुबई में सोने-चांदी की कीमत में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और रूस-यूक्रेन संघर्ष में संभावित युद्धविराम की उम्मीदों ने निवेशकों की पेरसेपसन को प्रभावित किया है। इस कारण हाजिर सोना सोमवार को 0.37% की गिरावट के साथ $3,217.7 प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट का बयान
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन सीजफायर की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन के सीजफायर की उम्मीदों के बीच सोने की कीमत $3,320 प्रति औंस से नीचे गिरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन बातचीत की शुरु करने की घोषणा की है। इसके अलावा पिछले हफ्ते मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी जिससे सोने के भाव को सपोर्ट मिला था। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयानों पर है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से सोने में निवेश की मांग कम हुई है।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को दोपहर के 12:58 बजे 275 रुपए यानी 0.29 प्रतिशत रुपए फिसलकर 93022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 90265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 90615 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 83631 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83864 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68418 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68627 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9800 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 1:03 मिनट तक 3,215.36 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 14.19 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.44 परसेंट के करीब की गिरावट है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 1:03 मिनट तक 32.17 डॉलर रही है। इसमें 0.18 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.54 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें