Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव बना हुआ है। आज 7 मई को दुबई में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है, बीते कई दिनों से यहां सोने के भाव में उछाल बना था आज उसपर ब्रेक लग गया है। सोने के गहने लेने वालों के लिए आज ये खबर अच्छी हो सकती है क्योंकि वो लोग इसी चीज का इंतजार करते हैं।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 11:50 बजे 340 रुपए यानी 0.35 प्रतिशत रुपए फिसलकर 97151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इन दिनों जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट में फेरबदल बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94117 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86868 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87099 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में कमी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71083 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71267 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90400 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9690 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह 11:56 मिनट तक 3,393.61 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 21.96 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.67 परसेंट के करीब की कमी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह 11:56 मिनट तक 33.09 डॉलर रही है। इसमें 0.10 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.30 परसेंट के आस पास की कमी है।
क्या दुबई से भारतीय गोल्ड ला सकते हैं?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स और कस्टम्स के मुताबिक अगर आप दुबई में 6 महीन से अधिक समय तक रहते हैं तो आप पैसेंजर ड्यूटी का चार्ज फिल करके अपने बैगेज में करीब एक किलो तक गोल्ड ला सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए भारतीयों को दुबई से सोने के सिक्के और सोने की छड़ें लाने की इजाजत है।
गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर
सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उस समय के सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?