Dubai Gold Rate: दुबई में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ के टैरिफ की समयसीमा 9 जुलाई तक बढ़ा दिए जाने के कारण हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,341.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले ट्रंप ने 1 जून से यूरोपीय संघ पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 12:12 बजे 736 रुपए यानी 0.76 प्रतिशत रुपए उछलकर 95979 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93284 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 93515 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86353 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86584 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70653 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70838 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
डॉलर कमजोर सोना मजबूत
अमेरिकी डॉलर में गिरावट के चलते निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। डॉलर की वैल्यू कम होने पर सोना आमतौर पर महंगा हो जाता है क्योंकि यह अन्य मुद्राओं में सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। यही कारण है कि दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट का बयान
Kedia Advisory के फाउंडर Ajay Kedia के अनुसार, सोना की कीमत $3,340 प्रति औंस से नीचे गिर गई है, क्योंकि टैक्स का डर कम हो गया है। ट्रंप ने यूरोपीय टैरिफ की आखिरी तारीख बढ़ाई है, जिससे सोने का दाम गिरा है।
एक्सपर्ट ने बताई ये मुख्य बातें
ट्रेड वार की चिंता कम होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश छोड़ना शुरू किया।
ट्रंप ने धमकी दी कि अगर iPhone अमेरिका में नहीं बना तो Apple पर 25% टैरिफ लगेगा।
पिछले हफ्ते सोने में 5% की तेज़ बढ़त हुई थी।
ट्रंप की टैक्स योजना से अगले 10 साल में $3 ट्रिलियन का घाटा हो सकता है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89900 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9900 रुपए था।
More Articles
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय