Dubai Gold Rate: दुबई में आज यानी सोमवार 14 अप्रैल को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड को लेकर टेंशन बढ़ने से सुरक्षित-निवेश विकल्प माने जाने वाले गोल्ड की मांग बढ़ गई।

Advertisement

अमेरिका ने अपने यहां आने वाले चीनी सामान पर नए टैरिफ बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिए हैं। चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है।

Advertisement

जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 91051 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 91249 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 84288 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 84522 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68975 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69162 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87850 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।

Advertisement

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?

आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।

Advertisement

गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर

सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उस समय के सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।