Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में तेजी दर्ज कि जा रही है। बीते एक सप्ताह से इसी तरह गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। निवेशक हमेशा सोने के रेट कम होने का इंतजार किया करते हैं।

Advertisement

अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों का असर अब सोने की कीमतों पर भी साफ नजर आने लगा है। हाल के कुछ आर्थिक आंकड़े अमेरिका की धीमी आर्थिक स्पीड को दर्शा रहे हैं, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है और इसकी सीधी छाया सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ी है।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को सुबह के 11:55 बजे 133 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत रुपए उछलकर 97035 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 93069 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86841 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86084 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71056 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70427 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89450 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11900 रुपए था।

Advertisement

सोने का वैश्विक दाम

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.39 फीसदी या 12.92 डॉलर की तेजी के साथ 3,335.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक दाम

सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:08 बजे 36.41 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 0.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय

निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट और चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लीफेंग के बीच बातचीत शुरू हो गई है। इसका मकसद पिछले महीने जिनेवा में हुई उस डील की शर्तों को दोबारा तय करना है, जिसमें अमेरिका को यह भरोसा मिला था कि चीन अमेरिकी ग्राहकों के लिए रेयर अर्थ मेटल्स की सप्लाई बढ़ाएगा।

व्यापार टेंशन से बढ़ी गोल्ड की डिमांड

इस साल वैश्विक व्यापार तनाव की वजह से बाजारों में उथल-पुथल रही है। इसी माहौल में लोगों ने सोने को एक सुरक्षित निवेश मानकर खरीदा, जिससे इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में लगभग 27% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि हाल के हफ्तों में ये तेजी कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन अमेरिका के टैरिफ (शुल्क) से जुड़ी चिंता अभी भी सोने को ऊंचे स्तर पर बनाए हुए है।