Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है, आज यहां एक बार फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड को लेकर टेंशन बढ़ने से सुरक्षित-निवेश विकल्प माने जाने वाले गोल्ड की मांग बढ़ गई।

Advertisement

अमेरिका ने अपने यहां आने वाले चीनी सामान पर नए टैरिफ बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिए हैं। चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है।

Advertisement

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को सुबह के 11:33 बजे 12 रुपए यानी 0.01 प्रतिशत रुपए चढ़कर 93264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।

Advertisement

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 90860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 90043 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 84095 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83395 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68816 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68232 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87550 रुपए था।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9980 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9990 रुपए था।

वायदा बाजार में सोने का कारोबार

अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह 11:42 मिनट तक 3,226.57 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 17.21 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.54 परसेंट के करीब की तेजी है।

Advertisement

वायदा बाजार में चांदी का कारोबार

इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह 11:42 मिनट तक 32.27 डॉलर रही है। इसमें 0.09 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.27 परसेंट के आस पास की तेजी है।

दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 83917 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है।

कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 84886 रुपए है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है। गोल्ड के गहने लेने वाले हमेशा उस समय के नए सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें।