Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान-इजरायल में सीजफायर की जानकारी के बाद आज 25 जून को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार की तुलना में आज बेंगलुरू में ज्यादा सस्ता बिक रहा है सोना।
गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल की लड़ाई के बीच निवेशक सोने में प्रॉफ़िट बुकिंग करते हुए दिख रहे हैं। आज भारतीय शेयर बाजार में हरे निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 99220 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74210 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74420 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 97170 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:55 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 147 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 105202 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:55 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 285 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:57 मिनट तक 3,329.05 डॉलर रही है। इसमें 10.32 डॉलर का गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.31 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:57 मिनट तक 35.97 डॉलर रही है। इसमें 0.20 डॉलर कि गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.56 परसेंट के आस पास की कमी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पिछले पांच हफ्तों में सबसे बड़ी रही। इसकी बड़ी वजह ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होना और संभावित युद्ध विराम का संकेत माना जा रहा है।
मंगलवार को सोने की कीमत 2.2% तक गिर गई और यह $3,296 प्रति औंस से नीचे आ गया। यह 16 मई के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच एक अस्थायी सीजफायर की घोषणा की थी, जिससे बाजार में हलचल मच गई। हालांकि शुरुआत में दोनों पक्षों ने इस समझौते को तोड़ा, लेकिन बाद में इजरायल ने हमले रोकने पर सहमति जताई, जिससे युद्ध की आशंका कम हो गई।
More Articles
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार