Aaj Sone Chandi Ka Bhav: आज 9 मार्च को सोने और चांदी के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 8 मार्च को सोने की कीमत में तेजी देखी गई थी। इससे पहले 7 मार्च को सराफा बाजार में सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम आज 8055 रुपये पर है। इसके अलावा 7 मार्च को चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली थी। सोने और चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले ये जरूर देख लें कि आज सोने का लेटेस्ट रेट क्या है।

Advertisement

आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का इतना है दाम (Gold Rate Today)

कॉमेक्स पर 7 मार्च को सोने का रेट -0.30% गिरकर 2,917.00 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही थी। आज सराफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इस हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिकी पेरोल डेटा पर टीकी हुई है। जिससे अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले पर असर पड़ सकता है।

Advertisement

22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 80,550 पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 8,05,500 रुपये पर है। आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 87,860 रुपये पर है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 8,78,600 रुपये पर है।

इन शहरों में जानें आज के दाम (Sone Ka Bhav)

लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,055 रुपये पर है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 8,786 रुपये पर है। लखनऊ में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम 6,591 रुपये पर है।

Advertisement

पटना और अहमदाबाद में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 8,045 रुपये पर है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8776 रुपये पर है। पुणे और कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 8,040 रुपये पर है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम 8771 रुपये पर है।

आज 18 कैरेट प्रति का ये है दाम (18K Gold Price)

आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 65,920 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 6,59,100 रुपये पर है। आज लखनऊ और कानपुर में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 6578 रुपये पर है।

Advertisement

चांदी का दाम आज है इतना (Silver Rates In India)

आज 100 ग्राम चांदी का दाम 9910 रुपये पर है। वहीं, चांदी 1 किलोग्राम का रेट 99100 रुपये पर है। आज लखनऊ में 1 ग्राम चांदी का रेट 991 रुपये पर है।