Gold Price Today Sarafa Bazar: सोने के भाव में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, सेंट्रल बैंकों के द्वारा सोने की खरीदारी में तेजी और गोल्ड ईटीएफ इन्फ्लो में बढ़त की वजह से भी सोने के दाम में जोरदार तेजी आ रही है।

Advertisement

आज सोमवार को सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत पहली बार 90 हजार रुपये के पार निकल गई है। 21 अप्रैल को सोने और चांदी का लेटेस्ट भाव सराफा बाजार में कितना है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today India)

सराफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 700 रुपये उछलकर 90,300 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 7000 रुपये की तेजी के साथ 9,03,000 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यानी 20 अप्रैल को सराफा बाजार में सोने के रेट में बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 8,96,000 रुपये पर था।

Advertisement

देशभर के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव

  • आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत लखनऊ में 9030 रुपये पर है।
  • दिल्ली में आज आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 9030 रुपये पर आ गई है।
  • आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत पुणे में 9015 रुपये पर है।
  • आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत जयपुर में 9030 रुपये पर है।
  • आज मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 9030 रुपये पर है।

सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट (24K Gold Price Sarafa Bazar)

सोमवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 770 रुपये उछलकर 98,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले यानी 20 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 97,730 रुपये पर था। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 7700 रुपये चढ़कर 9,85,000 रुपये पर है।

Advertisement

इन 5 शहरों में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत

  • आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत लखनऊ में 9850 रुपये पर है।
  • दिल्ली में आज आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 9850 रुपये पर आ गई है।
  • आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत जयपुर में 9850 रुपये पर है।
  • आज मेरठ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 9850 रुपये पर है।
  • आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत पुणे में 9835 रुपये पर है।

18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना महंगा (18K Sone Ka Bhav)

18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आ 21 अप्रैल को 580 रुपये गिरकर 73,890 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 5,800 रुपये चढ़कर 7,38,900 रुपये पर है। इससे पहले 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 7,33, 100 रुपये पर था।

Advertisement

इसी के साथ ग्लोबल मार्केट में भी आज सोमवार को सोने का भाव उछल गया है। कॉमैक्स पर गोल्ड 1.81% उछलकर 3388.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चीन-अमेरिका के बीच बढ़ते हुए ट्रेड वॉर की वजह से ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं है। इसी के साथ कमजोर डॉलर की वजह से भी सोने की कीमत में उछाल देखा जा रहा है।

Advertisement

देशभर के अलग-अलग शहरों में 18 कैरेट सोने की कीमत

आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत लखनऊ में 7389 रुपये पर है।
दिल्ली में आज आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 7389 रुपये पर आ गई है।
आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत पुणे में 7376 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत जयपुर में 7389 रुपये पर है।
आज मेरठ में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 7389 रुपये पर है।

आज चांदी का दाम भी 1000 रुपये उछला (Silver Price Today In India)

21 अप्रैल को 10 ग्राम चांदी का भाव 10 रुपये उछलकर 1010 रुपये पर है। इसके अलावा 100 ग्राम सिल्वर प्राइस 100 रुपये चढ़कर 10,100 रुपये पर आ गई है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये चढ़कर 1,01,000 रुपये पर आ गया है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने का दाम चढ़ गया है। आज कॉमैक्स पर चांदी 0.82% की बढ़त के साथ 32.735 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। देशभर के अलग-अलग शहरों में सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का दाम लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, जयुपर में 1,010 रुपये पर है।