Gold Rate Today: सराफा बाजार में आज सोने का भाव चढ़ गया है। जबकि शुक्रवार को सोने का भाव गिर गया था। चांदी के रेट में आज कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह हफ्तेभर की गिरावट की ओर बढ़ रही है। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में अब कम कटौती की संभावना मानी जा रही है।
हालांकि, आज सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन से सोने के रेट में बढ़त देखी जा रही है।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 270 रुपये चढ़कर 1,00,900 पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 1,01, 630 रुपये पर सोने का दाम था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 2700 रुपये उछलकर 10,09,000 पर आ गया है। इससे पहले 10,06,300 रुपये पर थी।
सराफा बाजार में 22K का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 250 रुपये उछलकर 92,500 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 92,250 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 2500 रुपये चढ़कर 9,25,000 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 9,22,500 रुपये पर था।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और ब्याज दर में कटौती की रफ्तार को धीरे करने के संकेत के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई।
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ सकती है, खासकर टैरिफ और अन्य कारणों के चलते, इसलिए पॉलिसी को लेकर सतर्क रुख बरकरार रहेगा। शुरुआत में बाजारों ने इसे पॉजिटिव रूप में लिया, लेकिन पॉवेल ने साफ किया कि बेरोजगारी दर कम और स्थिर बनी हुई है, जिससे फेड को कोई बड़ा कदम उठाने से पहले और डेटा का इंतजार करने की सुविधा मिलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर की बैठक लाइव हो सकती है, यानी उस बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन बाजार पहले से इसकी संभावना को ध्यान में रख रहा है।
फेड ने 2025 में कुल 50 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान बरकरार रखा है, लेकिन अब 2026 और 2027 के लिए सिर्फ 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान जताया है। हालांकि पॉवेल ने साफ किया कि ये अनुमान पूरी तरह से डेटा पर आधारित होंगे, खासकर महंगाई के आंकड़ों पर।
दूसरी ओर, जियो पॉलिटिकल हालात ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल संघर्ष पर ईरान से मुलाकात की बात कही, वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ पीस टॉक के लिए तैयार होने का संकेत दिया है।
हालांकि, ईरान-इजरायल के बीच हालात अब भी टेंशन में बने हुए हैं, लेकिन बातचीत की उम्मीद के चलते कीमतों पर दबाव बना है। अमेरिका में साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स उम्मीद से कम रहे, जिससे सोने की कीमतों को एक झटका लगा। हालांकि अमेरिकी बाजार आज पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद रहेंगे, इसलिए आज उतार-चढ़ाव कुछ कम रह सकता है।
18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 210 रुपये चढ़कर 75,690 रुपये पर है। इससे पहले 75,480 रुपये पर थी। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 2100 रुपये उछलकर 7,56,900 रुपये पर आ गया है और एक दिन पहले यानी 20 जून को 7,54,800 रुपये पर था।
ये है चांदी का दाम
चांदी के रेट में आज कोई बदलाव नहीं है। आज 10 ग्राम चांदी का रेट 1,100 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी का भाव 11,000 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,10,000 रुपये पर आ गई है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स