Gold Price Bangalore: बेंगलुरु में सोने के भाव में लगातार चार दिनों के उछाल के बाद आज यहां गिरावट देखने को मिल रही है। इस सप्ताह के शुरुआत से ही यहां सोने के रेट में तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि, आज गिरावट बनी हुई है।
गोल्ड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी जा रही टैरिफ धमकियों के बाद भारी उछाल बना हुआ है। गोल्ड रेट में इतना ज्यादा उछाल आने की वजह से इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 88040 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में कमीं देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 80250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 80700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 65660 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66030 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इन कारणों से सोने के भाव में उछाल बना हुआ है
जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उछाल दिख रहा है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
सोना महंगा होने का एक कारण ये है कि डॉलर के मुकाबले रुपए कमजोर हुआ है।
महंगाई में इजाफा होने से भी सोने के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 80300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 85739 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:24 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 285 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 96633 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:24 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 480 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:26 मिनट तक 2,927.22 डॉलर रही है। इसमें 7.50 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.26 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:26 मिनट तक 32.8 डॉलर रही है। इसमें 0.23 डॉलर की तेजी दिख रही है। यह 0.71 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार