Gold Price Today: आज सराफा बाजार में सोने का दाम लगातार तीसरे दिन बढ़ गया है। आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम में 60 रुपये का उछाल है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में आज सोने का भाव गिर गया है। आइए आपको लखनऊ, दिल्ली, कानपुर आदि शहरों में सराफा बाजार के लेटेस्ट गोल्ड रेट बताते हैं।

Advertisement

आज ग्लोबल मार्केट में सोना हुआ सस्ता (Today Gold Rate)

आज COMEX पर -0.08% की गिरावट के साथ सोने का दाम 2,946 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमतों में हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली के कारण आज बुधवार को गिरावट आई है। अब निवेशकों की नजर शांति वार्ता पर टिकी हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए रूस के साथ और अधिक वार्ता करने पर सहमत हो गया है।

Advertisement

आज 22 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना महंगा (Aaj Sone Ka Bhav)

आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 600 रुपये उछलकर 80,450 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव आज 6000 रुपये चढ़कर 8,04,500 रुपये पर है। लखनऊ, जयपुर और दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8,045 रुपये पर है। वहीं, मुंबई और पुणे में 8,035 रुपये पर 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम है।

Advertisement

आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (Sone Chandi Ka Dam)

आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 700 रुपये चढ़कर 87,800 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत आज 7000 रुपये उछलकर 8,78,000 रुपये पर है।

आपको बता दें कि 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 490 रुपये उछल गई है और 65,820 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव आज 4900 रुपये चढ़कर 6,58,200 रुपये पर आ गई है।

Advertisement

आज चांदी का दाम है इतना (Silver Price Today In India)

आज लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आज 10 ग्राम चांदी का दाम 1005 रुपये पर है और 100 ग्राम चांदी का रेट 10,050 रुपये है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 1,00,500 रुपये पर है।