Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोने की कीमत में कमी आना निवेशको के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 102430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 103190 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76830 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 77400 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 102430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 101030 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:18 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 768 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 114392 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:18 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 489 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:19 मिनट तक 3,393.04 डॉलर रही है। इसमें 5.61 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.66 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:20 मिनट तक 38.18 डॉलर रही है। इसमें 0.15 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.39 परसेंट के आस पास कमी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमत 3,380 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई, जब खबर आई कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मिलने वाले हैं। इस बैठक का मकसद यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करना है, जिससे सोने की सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई है।
हालांकि भू-राजनीतिक तनाव कुछ कम हुआ है, लेकिन जारी व्यापारिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीदें कीमतों में बड़ी गिरावट को रोक रही हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका ने कई देशों पर ज्यादा आयात शुल्क लागू किया था। अब बाजारों की नजर अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों जैसे CPI, PPI और रिटेल सेल्स पर है, ताकि आगे की नीतियों के संकेत मिल सकें।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार