Gold Rate Today: सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव फिसल गया था। हालांकि आज सोने के दाम में उछल देखने को मिल रहा है। वहीं, चांदी का दाम आज लुढ़क गया है। इससे पहले लगातार दो दिन चांदी के रेट में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। अगर आज आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले ये जरूर चेक कर लें कि सराफा बाजार में गोल्ड-सिल्वर का रेट क्या है।

Advertisement

22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Sarafa Bazar)

10 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 300 रुपये उछलकर 90,600 के पास आ गया है। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 3000 रुपये चढ़कर 9,06,000 रुपये पर आ गया है। वहीं, 9 मई को भी सराफा बाजार में सोने का भाव गिर गया था। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 90,300 रुपये पर था और 100 ग्राम की कीमत 9,03,000 रुपये पर था।

Advertisement

24 कैरेट सोने का दाम (Aaj Sone Ka Bhav)

सराफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 330 रुपये चढ़कर 98,500 पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 3300 रुपये उछलकर 9,88,300 रुपये पर है। गुरुवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 9,85,000 रुपये पर थी।

शुक्रवार को सोने की कीमत 1% से ज्यादा बढ़ गई थी क्योंकि डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ था। साथ ही, बाजार अब अमेरिका और चीन की मीटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर दिए गए बयानों को भी ध्यान से देख रहा था।

Advertisement

18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना महंगा (18K Sone ka Bhav)

सराफा बाजार में 10 मई को 18K प्रति 10 ग्राम में 240 रुपये की उछाल देखने को मिल रही है। ऐसे में 74,130 रुपये पर आ गई है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 2400 रुपये उछलकर 7,41,300 रुपये पर है।

Take a Poll

आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव

  • आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत लखनऊ में 9060 रुपये पर आ गई है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव कानपुर में 9060 रुपये पर है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का रेट मेरठ में 9060 रुपये पर आ गया है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का दाम मुबंई में 9045 रुपये पर है।
  • 22K कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम दिल्ली में 9060 रुपये पर है।

आज चांदी का ये है लेटेस्ट रेट (Silver rate in india today)

सराफा बाजार में लगातार दो दिन से चांदी के भाव में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। आज 100 ग्राम चांदी का दाम 10 रुपये फिसलकर 9890 रुपये पर है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 100 रुपये सस्ता होकर 98,900 रुपये पर आ गया है। 10 मई को देशभर के अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम चांदी का रेट 989 रुपये पर है।