मंगलवार को गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज की गई है। भाई दूज के मौके पर दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 548 रुपए घट गया है। सोने की ही तरह चांदी का दाम भी घट गया है। तो वहीं चांदी की कीमत 1,190 रुपए प्रति किलोग्राम कम हो गई है। एक्सपर्ट के अनुसार कमजोर ग्लोबल ट्रेंड की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी रही।
आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 548 रुपये गिरकर 38,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोना 39,405 रुपये पर बंद हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना सपाट 1,493 डॉलर और चांदी 17.77 डॉलर प्रति औंस रही।
तो वहीं सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। चांदी 1,190 रुपये लुढ़ककर 47,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एक्सपर्ट के अनुसार दिवाली के बाद ग्लोबल मार्केट में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव गिरा है। इसके अलावा भाई दूज के मौके पर अहमदाबाद में स्पॉट मार्केट बंद होने और दिवाली की छुट्टियों की वजह से सोने की मांग कम रही।
साथ ही अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के आशावाद के दबाव में कारोबार कर रही थीं। वैश्विक बाजार में सोना 1,493 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और चांदी 17.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय