Gold Rate : सोना आज हुआ और सस्ता, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold and Silver rate: देश में गोल्ड का खुदरा कारोबार तो देर शाम तक चलता रहता है, लेकिन थोक का कारोबार शाम को बंद हो जाता है। इस खबर गोल्ड और चांदी क्लोजिंग रेट के अलावा देश के प्रमुख शहरों के रेट भी बताए जा रहे हैं।

Advertisement

जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शाम सोने की कीमत 60142 रुपये रही। यह रेट आज सुबह 60052 रुपये था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 90 रुपये की तेजी दर्ज हुई है।

Advertisement

वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 60361 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 219 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

इसके अलावा आज चांदी का रेट 70500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 70191 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 309 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisement

वहीं चांदी का यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 70285 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 215 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट

सोने अपने ऑलटाइम हाई से 1,504 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

Advertisement

वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5,964 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।

Old Gold Jewelry: पुरानी Gold jewellery बेचने में अब दिक्कत, जानें सरकारी नियम

एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 105.00 रुपये की तेजी के साथ 59,565.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 जुलाई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 776.00 रुपये की तेजी के साथ 71,018.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 13.07 डॉलर की तेजी के साथ 1,953.55 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.48 डॉलर की तेजी के साथ 23.19 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM Modi के 9 साल: कमाई हुई 20 लाख करोड़ रु की, जानिए किसे मिले

English Summary

Gold and Silver rate : Gold and silver evening rates in all major cities of the country remained like this in the evening on 26 May 2023.